पौड़ी पुलिस ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत रामझूला पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स पखवाड़ा मनाए जाने के निर्देश निर्गत किए गए हैं जिसके तहत थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के द्वारा चौकी रामझूला पर स्थानीय व्यापारियों ओर संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठि का आयोजन कर नशामुक्ति के संबंध में जागरूक किया गया है, जहां पर थानाध्यक्ष के द्वारा सभी को जागरूकता पाॅपलेट भी वितरित किए है 
इस अवसर पर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला ने बताया की ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से नशा मुक्ति को लेकर समाज को जागरूक करना है,गोष्ठी के पश्चात पुलिस द्वारा चौकी रामझूला पर नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ यात्रियों और पर्यटकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी में नशा मुक्ति के लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत उपजिलाधिकारी यमकेश्वर अनिल चन्याल द्वारा की गई साथ ही उनके द्वारा स्थानीय लोगों को नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक किया गया, वही इस अवसर पर स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने लक्ष्मण झूला पुलिस की सराहना करते हुए कहा है की पुलिस के द्वारा नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सार्थक पहल की गई है जागरूकता गोष्ठी में नारायण सिंह रावत, स्वर्गाश्रम के मैनेजर सेवानिवृत कर्नल वी वी के श्रीवास्तव, गौरवअग्रवाल,मिंटू राणा, विजय दीक्षित कमल जोशी और विनीता नौटियाल और चौकी प्रभारी रामझूला उप निरी0 उत्तम रमोला हेड का0 सुनील राठी, राजीव कवि,देवेश ओर विमल बिष्ट आदि मौजूद रहे। नशा मुक्ति पखवाड़े के तहत पुलिस का जागरूकता अभियान आगे भी थाना क्षेत्र में जारी रहेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण