चमोली पुलिस की यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील
मूसलाधार वर्षा के कारण उत्पन्न हुई स्थिति के मद्देनज़र, चमोली पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठाए है। पुलिस द्वारा लगातार घोषणाएँ की जा रही हैं, जिसमें श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे यथाशीघ्र सुरक्षित स्थानों पर रुकें और किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं।
चमोली पुलिस के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं और श्रद्धालुओं को स्थिति से अवगत करा रहे हैं। लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार यह संदेश दिया जा रहा है कि श्रद्धालु आगे न बढ़ें और नजदीकी सुरक्षित आश्रय स्थलों, गेस्ट हाउसों, या धर्मशालाओं में शरण लें। उन्हें धैर्य बनाए रखने और मौसम के सामान्य होने का इंतजार करने की सलाह दी जा रही है।
इस बीच, यात्रियों और स्थानीय लोगों से भी यह अनुरोध किया गया है कि वे गैर-ज़रूरी यात्राओं से बचें और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस या प्रशासन से संपर्क करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण