भट्ट के संगठनात्मक कौशल का पुनः लाभ मिलेगा पार्टी को: महाराज
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज से महेंद्र प्रसाद भट्ट को दूसरी बार प्रदेश भाजपा की कमान सौंपने पर पार्टी हाईकमान सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। महाराज ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दूसरी बार नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि पूर्व में उनके कार्यकाल में प्रदेश में भाजपा का जनाधार बढ़ा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पार्टी और भी मजबूत होगी और उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल से पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद मिलेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण