चौकी नारसन पुलिस ने परिजनों से मिलवाया, परिजनों ने जताया आभार
हरिद्वार: चौकी नारसन क्षेत्र में गश्त के दौरान चेतक ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को एक भोला अमित पुत्र मनोहर लाल निवासी भिवानी, हरियाणा हाईवे किनारे बेसुध अवस्था में मिला।
पुलिस कर्मियों द्वारा मानवता का परिचय देते हुए युवक को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया गया, साथ ही उसे जूस व भोजन भी उपलब्ध कराते हुए चौकी नारसन लाया गया।
कुछ समय बाद युवक की स्थिति में सुधार आने पर उसने अपना नाम, पता एवं परिजनों का संपर्क नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया। तत्पश्चात पुलिस द्वारा संपर्क कर परिजनों को चौकी बुलवाया गया, जहां उन्हें युवक को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।
परिजनों ने बताया कि उनका पुत्र कई दिनों से संपर्क में नहीं था और वे उसकी तलाश कर रहे थे। अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर उन्होंने उत्तराखंड पुलिस का हृदय से आभार प्रकट किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण