मौसम विभाग ने उत्तराखंड मे ऑरेंज अलर्ट किया जारी
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने राज्य के सभी जनपदों के अधिकांश स्थानों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। तो वहीं बीते दिनों से प्रदेश के सभी जनपदों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। जहाँ भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं संपर्क मार्ग लगातार बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तो वही मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर जिले के कई क्षेत्रों में गरज वा चमक के साथ बारिश होने का अंदेशा है। जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के शेष जनपदों में भी गरज और चमक के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है. साथ ही येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. देहरादून में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 30°C के लगभग रहने की संभावना है।

ड्राई पोर्ट निर्माण को लेकर महाराज की नेपाल के राजदूत से भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पीएमजीएसवाई के तहत 179625.95 लाख के 11 मोटर मार्ग स्वीकृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल-हरिद्वार में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना
अवैध मादक पदार्थो के साथ हिस्ट्रीशीटर सहित 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार