एसडीआरएफ टीम द्वारा अभिषेक का शव पथरी पावर हाउस के समीप गंग नहर से किया बरामद
शहीद भगत सिंह घाट, निकट प्रेम नगर आश्रम चौक पर, अभिषेक त्यागी पुत्र श्री सत्येन्द्र त्यागी, उम्र 34 वर्ष, निवासी खरखौदा, मेरठ गंगा स्नान के दौरान पैर फिसलने से गंगा में बह गए थे। उक्त व्यक्ति की तलाश हेतु एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था। सर्चिंग अभियान के दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा उनका शव पथरी पावर हाउस के समीप गंग नहर से बरामद किया गया, जिसे आवश्यक कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता के निधन पर किया शोक प्रकट
शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज