भालू की वजह से 20 साल के पोस्ट मास्टर की मौत
कुमाऊँ के बागेश्वर-मुनस्यारी मार्ग पर पोस्ट मास्टर की भालू से हमले से मौत हो गई। वही पोस्ट मास्टर के पीछे भालू पड़ गया था। जिससे बचते हुए पोस्ट मास्टर खाई में गिर गया। तभी भालू ने उसे अपना शिकार बनाया लिया। पोस्ट मास्टर का नाम यश शर्मा बताया जा रहा है। जोकि हरियाणा के रहने वाले थे। यश शर्मा की उम्र करीब 20 साल थी। जानकारी के अनुसार यश शर्मा मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे। सुबह यश शर्मा डाक घर से पोस्ट लेकर गांव के लिए निकले थे। तभी उनके पीछे भालू पड़ गया। भालू को अपने पीछे दौड़ता हुआ देख यश शर्मा ने बचने की खूब कोशिश की, लेकिन आखिर में भालू यश के पास आ गया। इसी बीच यश का बैलेंस बिगड़ा और साइकिल समेत खाई में जा गिरे।खाई में गिरे यश शर्मा पर भालू ने भी हमला कर दिया, जिससे यश की मौत हो गई. मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने खाई से पोस्ट मास्टर का शव बरामद किया। एसडीआरएफ ने पोस्ट मास्टर का शव पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण