स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले कुलपति बने अमित सिन्हा
देहरादून: उत्तराखंड में खेल विश्वविद्यालय (स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी) का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारी चल रही है। उससे पहले ही उत्तराखंड शासन ने खेल विश्वविद्यालय के तीन महत्वपूर्ण पद कुलपति, कुलसचिव और वित्त नियंत्रक पर नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में उत्तराखंड शासन ने आदेश भी जारी कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा को कुलपति की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तराखंड शासन की ओर से आदेश जारी होने के बाद विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिंहा, खेल विश्वविद्यालय के पहले कुलपति नियुक्त किए गए हैं. इसके साथ ही खेल निदेशक आशीष चौहान को खेल विश्वविद्यालय में कुल सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. खेल निदेशालय के वित्त अधिकारी वीएन पांडे को खेल विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. खेल विश्वविद्यालय में कुलपति, कुलसचिव और वित्त नियंत्रक की नियुक्ति हो जाने के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विश्वविद्यालय के स्थापना से संबंधित कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज