जिलाधिकारी पौड़ी एवं एसएसपी पौड़ी द्वारा किया गया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के प्रथम चरण के अंतर्गत जनपद पौड़ी में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो रही है।वही जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस.भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान मतदान केन्द्रों में दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता देने, महिला व पुरुष मतदाताओं के लिए अलग कतारें बनाने, तथा मतदान केन्द्रों में मोबाइल, कैमरा व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग पूर्णतः वर्जित करने के निर्देश दिए। मतदान केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न हो तथा शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे, इसके लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर आमजन से अपील की गई कि वे निर्भीक, निष्पक्ष व प्रलोभनमुक्त तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

श्री सिद्धबली महोत्सव-2025 हेतु कोटद्वार पुलिस ने की तैयारियां शुरू
मां कालिंका मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने दिये जिलाधिकारी को निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों, उत्तराखण्ड राज्य में प्री SIR गतिविधियां शुरु
थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा तटों पर सुरक्षा एवं नशामुक्ति हेतु विशेष जागरूकता अभियान
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात में सरदार@ 150 यूनिटी मार्च कार्यक्रम में किया प्रतिभाग