पौड़ी पुलिस की सतर्कता के बीच पंचायत चुनाव की मतगणना प्रारंभ
जनपद पौड़ी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने हेतु पौड़ी पुलिस पूर्णतः सतर्क एवं मुस्तैदी से सभी मतगणना केंद्रों पर तैनात है। जनपद के सभी 15 ब्लॉकों में स्थापित मतगणना केंद्रों पर सघन चेकिंग की जा रही है जिसके उपरांत ही अधिकृत व्यक्तियों को मतगणना केंद्र परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है । मतगणना स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने हेतु पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। वरिष्ठ अधिकारी व्यक्तिगत रूप से भी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं ताकि मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवम सुरक्षित ढंग से सकुशल संपन्न हो सके।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात