पंचायत चुनाव में भाजपा जीत सुनिश्चित: महाराज
देहरादून। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उत्तराखंड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 में प्रदेश के ग्रामीण मतदाताओं ने सभी 12 जनपदों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसलिए विजय का परचम लहरायेगा भाजपा ही लहरायेगा।
पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पंचायत चुनाव मतगणना को लेकर सरकार और चुनाव आयोग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।
प्रदेश में बरसात के बाद भी मतदाताओं ने मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसके परिणामस्वरूप पंचायत चुनाव में दूसरे एवं अंतिम चरण में 70 फीसदी और पहले चरण में हुए 68 फीसदी मतदान हुआ जो कि भाजपा की शत-शत जीत सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार प्रारंभ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंचायतों को सशक्त बनाने के विज़न पर कार्य कर रही है।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल