पौड़ी पुलिस गंगा तटों पर रख रही विशेष चौकसी
लक्ष्मणझूला: पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के कारण से गंगा नदी उफान पर है जिसको देखते हुए पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा घाटों ओर तटों पर आम जन की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष ऐतिहयात बरतने के लिए थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला को निर्देशित किया है जिसके तहत थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के द्वारा गंगा तटों पर देखरेख के लिए विशेष टीमों का गठन किया है जिनके द्वारा गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर पर नजर रखी जा रही है तथा पुलिस टीम लगातार गंगा घाटों पर यात्रियों और पर्यटकों को प्रतिबंधित घाटों ओर तटों पर जाने से रोक रही है और आगाह करते हुए हटा रही है थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला संतोष पैथवाल ने बताया है की गठित टीमों के द्वारा लाउडहेलर की मदद से लगातार गंगा तटों पर यात्रियों और पर्यटकों को अपील करके हटाया जा रहा है साथ ही पुलिस द्वारा घाटों ओर तटों पर सुरक्षा फ्लेक्सी लगाकर भी यात्रियों को ऐसे स्थानों पर न जाने की सलाह दी जा रही है वहीं थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला ने आम वासींदों के साथ ही यात्रियों ओर पर्यटकों को बरसात को देखते हुए अनावश्यक रूप से गंगा तटों पर न जाने की अपील की है,विशेष पुलिस टीम में हेड का0रितेश कुमार, सुवर्धन गोताखोर भावानंद, तथा पीआरडी जवान रवि बडोनी,विमल आदि शामिल हे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज