उत्तरकाशी का धराली गांव,खीर गंगा में बादल फटने के बाद आई भीषण बाढ़,कई लोगों के लापता
उत्तरकाशी: जनपद के धराली गांव की खीरगंगा नदी में भयंकर बाढ़ आई है. बाढ़ का पानी कई होटलों में घुस गया है. बाढ़ के पानी के साथ मलबा भी घरों, दुकानों में घुस गया है. मलबे में कई लोगों की दबने की आशंका है. धराली खीरगंगा में जलस्तर बढ़ने से धराली मार्केट क्षेत्र में भारी नुकसान होने की सूचना है. सीएम धामी ने कहा कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। वही हालात इतने विकट हैं कि सेना भी राहत और बचाव कार्य के लिए रवाना हुई है. भटवाड़ी से एसडीआरएफ की टीम भी धराली की ओर रवाना हो गई है. उत्तरकाशी का धराली गंगोत्री धाम का प्रमुख पड़ाव है. धराली में खीरगंगा नदी में विनाशकारी बाढ़ आई है. बताया जा रहा है कि बाढ़ के चलते 25 से अधिक होटल और होमस्टे बर्बाद हो गए हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार बड़ी संख्या में लोग बाढ़ के पानी में बहने के साथ ही मलबे में दबे हो सकते हैं। वही बताया जा रहा है कि खीर गंगा नदी ऊपरी क्षेत्र में बादल फटा. बादल फटते ही भयानक बाढ़ आई है. देखते ही देखते बाढ़ ने धराली मार्केट को अपनी चपेट में ले लिया. बाढ़ का मलबा युक्त पानी इतनी तेजी से नीचे आया कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला. धराली मार्केट से ऊपर मौजूद लोग इस दौरान भागो-भागो की आवाज लगाते हुए चिल्लाते रहे. लेकिन बाढ़ के सैलाब की आवाज के सामने उनकी आवाजें दबकर रह गईं। बाढ़ के पानी और मलबे की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो पल भर में ही पूरे धराली मार्केट को अपनी चपेट में ले चुका था. देखते ही देखते जहां कुछ देर पहले खीर गंगा के किनारे सुंदर धराली मार्केट दिख रहा था, वहां पल भर में विनाश के निशान दिखाई देने लगे।
साथ ही सीएम धामी ने कहा कि मुझे उत्तरकाशी आपदा के बारे में पता चला है. हम लोगों को बचाने के लिए काम कर रहे हैं. ज़िला प्रशासन, भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अधिकारी लोगों को बचाने और उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वही उत्तरकाशी, हर्षिल क्षेत्र में खीर गंगा का जलस्तर बढ़ने से धराली में नुकसान होने की सूचना पर पुलिस, SDRF, आर्मी आदि आपदा दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं. उक्त घटना को देखते हुए सभी नदी से उचित दूरी बनायें. स्वयं, बच्चों व मवेशियों को नदी से उचित दूरी पर ले जायें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण