कोटद्वार में आबकारी विभाग ने चंडीगढ़ ब्रांड की अवैध शराब पकड़ी, एक युवक को लिया हिरासत
जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग को सोमवार देर सायं बड़ी सफलता मिली। कोटद्वार क्षेत्र के घमंडपुर इलाके में दबिश के दौरान टीम ने चंडीगढ़ ब्रांड की 6 पेटी और 6 बोतल रॉयल जर्नल अवैध विदेशी मदिरा बरामद की।
आबकारी निरीक्षक खजान सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि उन्हें मुख़बिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि चंडीगढ़ से बिक्री हेतु अवैध शराब कोटद्वार के घमंडपुर क्षेत्र में लायी गयी है। सूचना को गंभीरता से लेते हुये आबकारी टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां शुभम नेगी नामक युवक को हिरासत में लिया गया। उसके पास से 6 पेटी व 6 बोतल विदेशी मदिरा ज़ब्त की गयी। उन्होंने बताया कि ज़ब्त की गयी शराब चंडीगढ़ से बिक्री के लिये कोटद्वार पहुंची है। अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा साफ किया गया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख़्शा नहीं जाएगा और प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण