रक्षाबंधन से पहले बाबा केदारनाथ धाम में भतूज पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया
केदारनाथ धाम में रक्षाबंधन से पहले आयोजित होने वाले भतूज पूर्णिमा पर्व को धूमधाम से मनाया गया। वही भतूज के पर्व के अवसर पर भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिवलिंग को मध्याहन रात्रि को नये अनाज अर्थात धान समेत पके चावलों से ढका गयाह। जिसके बाद श्रद्वालुओं ने मंदिर के दर्शन किए। ब्रह्म मुहुर्त में इन पके चावलों को मंदाकिनी नदी में प्रवाहित किया गया। ऐसी मान्यता है कि श्रावण माह में लोक कल्याण के लिए भगवान शिव नये अनाज से विष का शमन करते हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को भतूज पर्व एवं रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि लाए. बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने भी तीर्थयात्रियों को भतूज तथा रक्षाबंधन की बधाई दी. भतूज पर्व को लेकर केदारनाथ धाम में उत्साह देखने को मिला. बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉक्टर हरीश गौड़ ने बताया कि हल्की बारिश के बीच केदारनाथ में मौजूद तीर्थ यात्री मंदिर में दर्शन कर रहे हैं. बताया कि मध्य रात्रि को पंचगाई हक हकूक धारियों ने नये अनाज अर्थात नवधान्य स्थानीय अनाज, कोणी, झंगोरा तथा नये धान के चावलों का पका भोग पूजा-अर्चना के पश्चात भगवान आशुतोष शिव को समर्पित किया

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज