हरिद्वार के लक्सर में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
हरिद्वार: लक्सर बस अड्डे के पीछे बसेड़ी बाईपास रोड पर गन्ने के खेत में एक युवक का शव मिलने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। वही खेत में भरे पानी में शव तैरता हुआ पाया गया. मृतक की पहचान 35 वर्षीय दिलशाद पुत्र दिला, निवासी बसेड़ी गांव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पानी में डूबने से युवक की मौत हुई है, लेकिन मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस अड्डे के पीछे जाने वाली बसेड़ी रोड सड़क किनारे गन्ने के खेत में पानी में शव तैरता दिखा. सूचना पाकर मेन बाजार चौकी इंचार्ज विपिन कुमार तथा पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया गया. स्थानीयों की मदद से मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को भी सूचित किया गया।

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी
शहर की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी, कानफोड़ू साइलेंसर व प्रेशर हार्न लगी मोटरसाइकिल सीज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Lab on Wheels (Infosys Springboard) का किया फ्लैग ऑफ