मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 26 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। जिसमे मुख्य निर्णयों में धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाना, वनीकरण निधि प्रबंधन से जुड़े संशोधन, और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग 2025 की नई नियमावली को मंजूरी शामिल है। वही राज्य में अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10% क्षैतिज आरक्षण देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। इससे अग्निवीरों को सेवाओं में प्राथमिकता का लाभ मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक, इन निर्णयों का विस्तृत ब्योरा शीघ्र ही आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज