उत्तराखंड के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने निमोलिया गदेरे का किया निरीक्षण
पौड़ी। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने भारी बारिश एवं अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को सड़कों को तत्काल ठीक करने के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली एवं पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
लोनिवि मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत विकासखण्ड एकेश्वर में भारी बरसात से क्षतिग्रस्त ज्वाल्पा -खिर्कू-पाबो मोटर मार्ग स्थित निमोलिया गदेरे का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों शीघ्रता से उसके समीप पुस्ता निर्माण करने और उसके समीप क्षतिग्रस्त सड़क ठीक करने के लिए लोनिवि अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में आपदा से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण एवं निरीक्षण कर लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ उनके निराकरण के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी
शहर की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी, कानफोड़ू साइलेंसर व प्रेशर हार्न लगी मोटरसाइकिल सीज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Lab on Wheels (Infosys Springboard) का किया फ्लैग ऑफ