नालूपानी मे मार्ग बाधित होने से फंसे लोगों/यात्रियों को पुलिस व SDRF द्वारा किया गया रेस्क्यू
उत्तरकाशी: बीती 17 अगस्त 2025 को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान नालूपानी के पास पहाड़ी से चट्टान व पत्थर आने से सायं करीब 4 बजे अवरुद्ध हो गया। जिसके तुरंत बाद से ही संबंधित कार्यदायी संस्थाओं की मशीनरी वहां पर मार्ग को सुचारू करने में लगी हैं। देर रात्रि तक मार्ग सुचारू न होने से उक्त स्थान पर कुछ लोग/यात्रीगण फंस गए थे। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट श्री देवेंद्र सिंग नेगी के नेतृत्व में पुलिस व SDRF की टीम द्वारा लोगों को पैदल रास्ते से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान उत्तरकाशी भेजा गया। उक्त स्थान पर मार्ग को सुचारू करने कवायद अभी भी जारी है। हाइवे पर भारी चट्टान व मलवा आने से मार्ग को सुचारू करने में समय लग रहा है, मौके पर मशीनरी रात भर मार्ग को सुचारु करने मे जुटी रही ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण