पौड़ी पुलिस ने आदतन अपराधी को जनपद से किया तड़ीपार
क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर जयपाल नेगी के नेतृत्व में 27.08.2025 को कोतवाली श्रीनगर पुलिस द्वारा मा० जिला मजिस्ट्रेट महोदय के आदेशानुसार थाना श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत श्रीकोट गंगानाली निवासी अभियुक्त मंदीप सिंह के विरुद्ध कार्यवाही की गई। अभियुक्त एक सक्रिय एवं आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर में आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित अनेक मुकदमे पंजीकृत हैं। जनपद में अपराधों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु अभियुक्त के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 अंतर्गत जिला बदर (तड़ीपार) की कार्यवाही की गई जिसके अंतर्गत अभियुक्त को छः माह के लिए जनपद पौड़ी गढ़वाल की सीमा से बहार भेज दिया गया है अभियुक्त अब छः माह तक जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा यदि ऐसा किया जाता है तो अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण