मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में स्थलीय निरीक्षण कर आपदा प्रभावितों से भेंट की
स्यानाचट्टी, उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा प्रभावितों से भेंट की। आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पूरी तरह से प्रभावितों के साथ खड़ी है। वही अधिकारियों को भारी वर्षा से बाधित मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए हैं। वाडिया इंस्टीट्यूट के सहयोग से आपदा के कारणों की वैज्ञानिक पड़ताल की जा रही है

ताकि भविष्य में ऐसी आपदाओं की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों को यमुना नदी में आए मलबे को हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा कर त्वरित जल निकासी के भी निर्देश दिए हैं। शीघ्र ही बारिश से प्रभावित आलू की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाएगा। इस दौरान पुरोला क्षेत्र से विधायक दुर्गेश्वर लाल, यमुनोत्री से माननीय विधायक संजय डोभाल, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रमेश चौहान जी, माननीय जिलाध्यक्ष बीजेपी नागेंद्र चौहान जी भी उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला