उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में एक बार फिर बनी झील, स्थानीया लोगों में दहशत का माहौल
उत्तरकाशी: स्यानाचट्टी कस्बे में एक बार फिर झील बनने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वही क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण एक बार कस्बे में झील बनने से लोगों के घरों में पानी घुस गया है। वहीं यमुना पर बना पुल पर पेड़ आकर फंस गए हैं। जिससे नदी का पानी अब पुल के ऊपर से बह रहा है। जिस कारण लोगों में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। वहीं जिलाधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

साथ ही पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश से उत्तरकाशी के यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव स्यानाचट्टी में हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए है। यहां पर बनी झील के बाद अब यमुना का बढ़ा हुआ जलस्तर लोगों को डरा रहा है। स्थिति यह है कि यमुनोत्री हाईवे पर बना मोटर पुल यमुना के ऊपर से पानी निकल रहा है. नदी किनारे बने होटल कई दिन से आधे पानी में डूबे हैं. वहीं रविवार को एक बार वह फिर होटल, आवासीय भवनों में लोगों के घरों में पानी घुस गया। जिससे लोग दहशत में आ गये।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज