उत्तराखंड एसटीएफ ने वाल्मीकि गैंग से संबंध रखने वाले दो पुलिसकर्मियों को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड एसटीएफ ने दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया। वही दोनों पुलिसकर्मियों पर कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि गैंग से जुड़े होने का आरोप है। हाल ही में उत्तराखंड एसटीएफ ने कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि गैंग से रिश्तेदार और रुड़की नगर निगम के पार्षद मनीष बोलर को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद ही इन दोनों पुलिसकर्मियों का नाम सामने आया। वही उत्तराखंड एसटीएफ ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा किया. उत्तराखंड एसटीएफ ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिसकर्मी आरक्षी शेर सिंह और आरक्षी हसन अब्बास जैदी पिथौरागढ़ में तैनात थे. दोनों आरोपी पुलिसकर्मी पर कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि गैंग से मिले होने का आरोप है। शेर सिंह पर आरोप है कि उसने रुड़की कोर्ट परिसर में पीड़ित परिवार की मुलाकात प्रवीण वाल्मीकि से कराई और जमीन बेचने का दबाव बनाया. इसके साथ ही हसन अब्बास जैदी ने पीड़िता रेखा के बेटे सूर्यकांत को रुड़की अस्पताल में जाकर धमकाया और संपत्ति बेचने के लिए मजबूर किया। एसटीएफ की जांच में दोनों पुलिसकर्मियों के गैंग के सदस्यों से कॉल डिटेल्स और मुलाकात के सबूत भी मिले. इसके आधार पर एसटीएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण