पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्यवाही महिला का गुम हुआ पर्स लौटाया सुरक्षित वापस
पौड़ी: आज सुबह रुचि चौहान, निवासी- ढाढरी पौड़ी, बाजार आई हुई थीं। जहां उन्होंने बताया की खरीदारी के दौरान उनका पर्स गुम हो गया, जिसमें नकद धनराशि, पासबुक, एटीएम कार्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। पर्स खो जाने से वह परेशान एवं चिंतित हो गई और इसकी सूचना पुलिस टीम को दी। जिस पर कोतवाली पौड़ी पुलिस के चीता मोबाइल पर नियुक्त कांस्टेबल दिगंबर सिंह तथा पीआरडी जवान जय सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्स की खोजबीन प्रारम्भ की। दोनों कर्मियों ने बाजार क्षेत्र में विस्तृत रूप से तलाशी व अन्य तकनीकी माध्यमों से खोजबीन की गई। निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप पर्स को सुरक्षित ढूंढ निकाला गया। जिसके बाद उक्त पर्स को सभी दस्तावेज,धनराशि एवं सामग्री सहित सुरक्षित रूप से रुचि चौहान के सुपुर्द किया गया। अपना गुम हुआ पर्स वापस पाकर महिला द्वारा पौड़ी पुलिस, का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

श्री सिद्धबली महोत्सव-2025 हेतु कोटद्वार पुलिस ने की तैयारियां शुरू
मां कालिंका मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने दिये जिलाधिकारी को निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों, उत्तराखण्ड राज्य में प्री SIR गतिविधियां शुरु
थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा तटों पर सुरक्षा एवं नशामुक्ति हेतु विशेष जागरूकता अभियान
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात में सरदार@ 150 यूनिटी मार्च कार्यक्रम में किया प्रतिभाग