मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य के दोनों मंडलों में स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन स्थापित करने कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुआ। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य के दोनों मंडलों में स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन स्थापित करने हेतु विस्तृत एवं व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस महत्त्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ तीर्थस्थलों तथा उनके आस-पास के क्षेत्रों के संतुलित एवं समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाए।
इसके अतिरिक्त, शीतकालीन यात्रा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्गों पर बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने, साथ ही यात्रा, आवास, परिवहन एवं सुरक्षा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी प्रदान किए गए। बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। साथ ही मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, धीराज सिंह गर्ब्याल, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, अपर सचिव अभिषेक रोहिला सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज