शांति भंग एवं ड्रिंक एंड ड्राइव में 02 व्यक्ति गिरफ्तार
Processed with MOLDIV
सड़क हादसों की रोकथाम एवं यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक श्री गोविन्द बल्लभ जोशी एवं श्री के0एस0 रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में—
• प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 हीरा सिंह डांगी मय पुलिस टीमों द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाकर स्वयं एवं अन्य लोगों की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालक विपिन चन्द्र जोशी निवासी न्वाल अस्कोट पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उनके वाहन को सीज किया गया।
• प्रभारी थाना बेरीनाग हरीश सिंह के नेतृत्व में हे0का0 गिरीश चन्द्र द्वारा बेरीनाग क्षेत्र में शांति भंग करने वाले गौरव सिंह निवासी गणाई गंगोली, बेरीनाग को बीएनएसएस की धारा 172 में गिरफ्तार किया गया।
🔹 इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 124 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
#pithoragarhpoliceuttarakhand

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज