UKSSSC पेपर लीक मामले के खिलाफ पौड़ी में युवाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन
पौड़ी: प्रदेश में हुए पेपर लीक मामले के विरोध में देहरादून समेत प्रदेशभर में युवाओं द्वारा आंदोलन किया जा रहे है। वही युवाओं के इस आंदोलन को कई संगठनों का समर्थन भी मिल रहा है। पौड़ी में भी युवाओं ने पेपर लीक प्रकरण के विरोध में आक्रोश रैली निकाली। पौड़ी के मुख्य बस अड्डे से कलेक्ट्रेट तक रैली का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट के पास बड़ी संख्या में एकत्र होकर युवाओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही युवाओं ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में पहले ही रोजगार के साधन सीमित हैं। जिसके कारण लगातार पहाड़ो आये दिन पलायन हो रहा है। वे लंबे समय से कड़ी मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन नकल माफियाओं जैसे लोगों द्वारा लाखों रुपये लेकर पेपर बेचना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा के कुछ समय बाद ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. जिससे पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं. युवाओं ने मांग करते हुए प्रदेश सरकार से इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाने और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की. ताकि भविष्य में किसी भी अभ्यर्थी के सपनों के साथ खिलवाड़ न हो रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण