पौड़ी पुलिस का रामलीला मंचों से लेकर स्कूल-कॉलेजों तक जागरूकता अभियान जारी
जनपद पौड़ी में पुलिस टीम द्वारा आमजनता और विद्यार्थियों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और समाज में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से #जागरूकता कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहा है। वही सतपुली पुलिस टीम द्वारा रामलीला मंचन के दौरान, कोतवाली कोटद्वार/ साइबर/ सीआईयू/एएचटीयू कोटद्वार द्वारा ब्लूमिंग वैली स्कूल कोटद्वार में रैली एवं नुक्कड नाटक के माध्यम से, #लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा श्री वंदे मातरम कुंज स्कूल एवं #थलीसैण पुलिस टीम द्वारा रा0इ0का0 गंगाऊ में शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों को जागरूक करते हुए बताया गया कि साइबर दुनिया में सावधानी न बरतने पर फर्जी कॉल, ईमेल, संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया धोखाधड़ी का शिकार बनाया जा सकता है। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा हेतु गौरा शक्ति एप्प, सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता,ऑनलाइन साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन नम्बर- 1930, डायल-112 के समबन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई. अभियानों के दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों से अपील की कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों की संभावना को न्यूनतम किया जा सके और समाज में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल सुनिश्चित किया जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण