मुख्यमंत्री धामी ने ₹36.30 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्या
टनकपुर में आयोजित मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में ₹36.30 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही नवनिर्मित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का लोकार्पण किया। ये परियोजनाएं अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ ही क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण साबित होंगी। कार्यक्रम में किए गए आत्मीय स्वागत हेतु मातृशक्ति एवं स्थानीय जनता का सहृदय आभार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मातृशक्ति को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास महिलाओं को ‘सशक्त उद्यमी’ के रूप में स्थापित करना है। इसके लिए उन्हें विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने के साथ ही स्वयं सहायता समूहों से भी जोड़ा जा रहा है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज 1.65 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।
कार्यक्रम में दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, जिला अध्यक्ष भाजपा गोविंद सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात