पुलिस कर्मियों, छात्रों और नागरिकों ने मिलकर दिया राष्ट्र एकता का संदेश
पौड़ी: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद पौड़ी के सभी थाना एवं कोतवाली क्षेत्रों में “रन फॉर यूनिटी (Run for Unity)” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता को बनाए रखने का संकल्प दोहराना तथा युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना का भाव जागृत करना है। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, कार्मिकों, छात्र-छात्राओं, होमगार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स एवं स्थानीय नागरिकों ने जोश और उत्साह के साथ दौड़ में प्रतिभाग किया। सभी स्थानों पर दौड़ प्रारंभ होने से पूर्व राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई और सरदार वल्लभभाई पटेल जी के योगदान को नमन किया गया।

जनपद पौड़ी में सभी थानों द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस कर्मियों ने “राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा में अपनी अटूट प्रतिबद्धता” को दोहराया तथा नागरिकों को भी एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण