पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी तुषार बोरा द्वारा किया गया थाना सतपुली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी तुषार बोरा द्वारा थाना सतपुली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमें सर्वप्रथम उनके द्वारा गार्द का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात थाना कार्यालय , भोजनालय, कर्मचारी बैरक तथा थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाने को आवन्टित सरकारी सम्पत्ति व मालखाने का निरीक्षण करते हुये मालखाने में रखे लम्बित मालों तथा थाना परिसर में खड़े वाहनों का निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

थाना कार्यालय में संचालित सीसीटीएनएस पोर्टल एवं अन्य ऑनलाइन पोर्टलों एवं थाना अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही थाने को आवन्टित शस्त्रों का निरीक्षण कर शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष सतपुली सहित सभी कर्मिकों को अनुशासन/टर्नआउट उच्च कोटि का बनाऐ रखने, बैरिकों व आवासीय परिसर को साफ-सुथरा रखने, सरकारी सम्पत्ति का रखरखाव करने तथा अभिलेखों को अध्यावधिक करने व उच्चाधिकारियों से निर्गत दिशा निर्देशो का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला