कोतवाली पौड़ी पुलिस द्वारा थाना दिवस आयोजित कर जनसमस्याओं की गंभीरता से की सुनवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशों के क्रम में कोतवाली पौड़ी में थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ जनों ने सहभागिता की। कोतवाली पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों से उनकी समस्याओं, सुझावों और क्षेत्र की स्थितियों के बारे में विस्तार से बातचीत की।
इसी के साथ थाना दिवस के अवसर पर पुलिस टीम द्वारा जन-जागरूकता और सुरक्षा संवाद के रूप मे नागरिकों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों, डिजिटल फ्रॉड, फर्जी कॉल, लिंक स्कैम तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी नई आपराधिक तकनीकों के बारे में भी सचेत किया तथा उनसे बचने के सरल और आवश्यक उपाय बताए। पुलिस टीम द्वारा सभी को आवश्यक हेल्पलाइन नंबर 1930, 112 और 1933—की जानकारी दी गई, जिससे किसी भी आपात स्थिति, साइबर अपराध, ट्रैफिक समस्या संबंधित मामलों में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज