वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद, सुरक्षा एवं विश्वास को सुदृढ़ करता पिथौरागढ़ पुलिस का प्रयास
थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में थाना मुनस्यारी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को ध्यानपूर्वक सुना गया।
आउटरीच अभियान के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को
✔️ व्यक्तिगत एवं आवासीय सुरक्षा संबंधी सावधानियों
✔️ साइबर अपराधों से बचाव के उपायों
✔️ किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रूप से पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
पिथौरागढ़ पुलिस का संदेश- वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास बनाए रखना पिथौरागढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
किसी भी प्रकार की सहायता अथवा आपात स्थिति में 112 पर तुरंत संपर्क करें।
पिथौरागढ़ पुलिस – सदैव आपके साथ, आपकी सुरक्षा के लिए

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात