गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
गढ़वाल लोकसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कम्युनिकेशन प्रमुख अनिल बलूनी ने आज केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव जी से भेंट कर गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र सहित उत्तराखंड के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की। सांसद बलूनी ने विशेष रूप से गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में वन एवं पर्यावरण संबंधी स्वीकृतियों, वन भूमि हस्तांतरण तथा अन्य प्रक्रियागत कारणों से लंबे समय से लंबित विकास कार्यों एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं का विषय प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सड़क, संपर्क मार्ग एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है।wahi बलूनी ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि इन लंबित परियोजनाओं को आवश्यक वन एवं पर्यावरणीय स्वीकृतियां प्रदान करने तथा वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर प्रभावी एवं सकारात्मक पहल की जाए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को स्वीकृति मिलने से गढ़वाल के दुर्गम एवं दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क संपर्क, आधारभूत संरचनाओं और जनसुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी। इससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
सांसद ने इस दिशा में व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित करने का भी अनुरोध किया, ताकि आपसी समन्वय से लंबित प्रकरणों में आ रही बाधाओं को दूर कर उनका शीघ्र निस्तारण किया जा सके।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव जी ने सांसद द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से सुना तथा इनके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। बलूनी ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के सकारात्मक सहयोग एवं संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से गढ़वाल सहित उत्तराखंड की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को शीघ्र गति मिलेगी और पर्वतीय क्षेत्रों में विकास एवं जनसुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित होगा।

गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला
दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण