कांग्रेसियों ने किया केंद्र की भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

उधम सिंह नगर के किच्छा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल पेट्रोल के दाम में वृद्धि किए जाने के विरोध में केंद्र की भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन यज्ञ आयोजित किया। कांग्रेसियों ने हवन यज्ञ के माध्यम से केंद्र की भाजपा सरकार को ईश्वर से सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। किच्छा के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने कहा कि लगातार 21 दिनों से पेट्रोल तथा डीजल के दाम बढ़ रहे हैं जिससे देश में लगातार महंगाई में इजाफा हो रहा है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल डीजल के दाम एक समान हो गए हैं जबकि हमेशा से ही पेट्रोल की अपेक्षा डीजल के दाम कम रहे हैं जबकि भाजपा शासन में ऐसा पहली बार हुआ है कि डीजल के दाम पेट्रोल से महंगे हो गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई के मुद्दे पर देश की जनता ने भाजपा को सत्ता की बागडोर दी थी परंतु जब से भाजपा की सरकार आई है देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित होने का आरोप लगाया । कांग्रेसियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर केंद्र सरकार ने रोक नहीं लगाई तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे।
771079 238733This internet website is my breathing in, really great pattern and perfect content . 503462
846249 226726I conceive this web web site contains some rattling amazing info for every person : D. 869385