लगातार तेज हो रहे कांग्रेस के विरोध के स्वर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर किया प्रदर्शन

बाजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही लगातार वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर मोदी वसूली केंद्र के पोस्टर लगाए और लोगो को बाटे। बता दें कि देश में लगातार हो रही पेट्रोल और डीजल की वृद्धि को लेकर पूरे देश भर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। जिसके चलते शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर बाजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर मोदी वसूली केंद्र के पोस्टर लगाए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरे देश भर में लगातार पेट्रोल और डीजल की वृद्धि होने से लोगों की जेबों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को कम किए जाने की बात कही थी लेकिन वर्तमान समय में सरकार इसके विपरीत कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा की कार्यशैली को पूरी तरह समझ चुकी है। जिसका जवाब जनता आने वाले समय में जरूर देगी।