हाथीपांव-किमाड़ी मार्ग पर शाम 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बाहरी व्यक्ति, वाहनों के लिए रहेगा पूर्णता बंद
देहरादून: बरसात के दौरान मसूरी जाने वाले हाथीपांव-किमाड़ी मार्ग पर शाम 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बाहरी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध कर दिया गया है। स्थानीय लोगों को इस मार्ग आने-जाने की छूट रहेगी। इस रोड पर पुलिस प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के ज्वाइंट सर्वे कर सड़क पर हो रहे हादसों पर डिटेल रिपोर्ट बनाएगी और ब्लैक स्पॉट को सुधारा जाएगा। गढ़ी कैंट से किमाड़ी होते हुए मसूरी तक हर मोड़ पर जान जोखिम में रहती है। इस मार्ग पर कहीं सड़क किनारे पैराफिट नहीं है, तो कहीं संकेतक गायब है। इस मार्ग पर हर साल कई दुर्घटनाएं होती हैं और पिछले सप्ताह इस मार्ग पर दो सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। वही इस बारे में डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि जब तक बरसात चल रही है और जिस तरीके से अगले महीने तक बरसात का मौसम रहेगा, उसके हिसाब से इस मार्ग पर रात के समय यात्रा करना सुरक्षित नहीं है. इसलिए निर्देश दिए गए हैं कि रात के समय इस मार्ग को बन्द किया जाए, ताकि हो रही घटनाओं को रोका जा सके।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.