भाजपा प्रदेश महामंत्री ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक

बेरीनाग: भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यकर्ताओं की ओर से कोरोना को लेकर बूथ स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया है, और इस तरह के अभियान आगे भी चलाए जाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि लोगों को सामाजिक दूरी बनाने, मास्क पहनने और बिना वजह घर से बाहर न निकलने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार और जिला प्रभारी पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में लॉकडाउनकाल में लोगों की मदद करने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही लोगों की अन्य समस्याओं पर भी आत्ममंथन किया गया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं की ओर से ई-पुस्तक बनाने को भी कहा गया है। बैठक में बूथ स्तर पर और शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं से लांकडाउन में आ रही समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने को कहा गया. साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा घर वापसी करने वाले प्रवासियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने को कहा गया। पार्टी से और अधिक लोगों को जोड़ने के लिए अपील की गई।