चाचा भतीजी के रिश्ते हुए तार-तार रिश्ते के चाचा ने जंगल में ले जाकर किशोरी से किया दुष्कर्म

देहरादून : किशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार कैंट थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्ते के चाचा ने जंगल में ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। कैंट थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्ते के चाचा ने जंगल में ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया।
आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष कैंट संजय मिश्र ने बताया कि 40 वर्षीय आरोपित मजदूरी करता है। पहले वह कौलागढ़ क्षेत्र में पीड़ित किशोरी के घर के पास ही रहता था, इसलिए उसका किशोरी के पिता के साथ अच्छी पहचान थी और घर आता जाता रहता था। वर्तमान में आरोपित ने प्रेमनगर थाना स्थित जामुनवाला क्षेत्र में किराए पर कमरा लिया हुआ है। जहां उसके बच्चे रहते हैं।
आरोपित दो-तीन दिनों से किशोरी को साइकिल चलाना सिखा रहा था। शुक्रवार को आरोपित किशोरी के घर पहुंचा। उस वक्त किशोरी की मां व पिता वहां मौजूद नहीं थे। आरोपित ने मौका पाकर किशोरी को साइकिल सिखाने के बहाने जंगल की ओर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया