पहाड़ी से मलबा आने से बद्रीनाथ हाईवे हुआ बाधित, यात्रियों को हो रही भारी दिक्कत
चमोली: जनपद में बीती देर रात से लगातार बारिश हो रही है। इस कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-7 कई स्थानों पर पहाड़ी से मलबा आने के कारण बाधित हो गया है। मौके पर पहुंची एनएचआईडीसीएल की टीम ने हाईवे को खोले जाने का काम शुरू कर दिया है। लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण हाईवे खोलने में दिक्कतें आ रही हैं।
चमोली जनपद में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। कई स्थानों पर बदरीनाथ हाईवे बाधित होने के साथ-साथ कई लिंक मोटरमार्ग भी बाधित हो गए हैं। साथ ही अलकनंदा, पिंडर नदी और नंदाकिनी नदी उफान पर हैं। पीपलकोटी के भनेरपानी, लामबगड़, बाजपुर, हेलंग और पागलनाले में भी बदरीनाथ हाईवे भारी मात्रा में मलबा आने से बंद चल रहा है। लोग अपने वाहनों के अंदर बैठकर हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण