गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर, हादसा पहाड़ी से पत्थर गिरने से स्कूटी सवार की मौके पर मौत
रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर संगम बाजार में आज सुबह करीब सवा दस बजे स्कूटी सवार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरा जिससे स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पत्थर इतना बड़ा था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों लोगों द्वारा युवक को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन युवक ने पहले ही दम तोड़ दिया स्थानीय लोगों द्वारा कोतवाली रुद्रप्रयाग व आपदा प्रबंधन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया युवक के पास से मिले स्कूटी के कागजात से युवक की शिनाख्त की गई। युवक मयंक ज्वेलर्स तिलवाड़ा में कारीगर का कार्य करता है और कोलकाता पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज