ग्रामीणों ने लगाया सड़क ना बनने का स्थानीय पत्रकार पर आरोप
कोटद्वार: नगर निगम के वार्ड नंबर 35 के धोबिश्रोत में स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि कोटद्वार के एक पत्रकार द्वारा ऊंची पहुँच का फायदा उठाकर विभागीय अधिकारियों को प्रभावित कर ग्रामीणों के लिए सड़क बनने से रोका जा रहा है ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उनकी सड़क को बनने से रोकने वाले कुछ अतिक्रमणकारी भी है जिन्होंने सरकारी भूमि में अतिक्रमण किया हुआ है वो नही चाहते कि ग्रामीणों को रास्ता मिले ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सड़क तथा पुलिया निर्माण के लिए पत्रकार तथा स्थानीय लोगो के बीच सहमति बनने के बाद सड़क से लगी पुलिया का निर्माण सुरू किया गया
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पहले तो उन्हें विभागीय अधिकारियों तथा स्थानीय पत्रकार द्वारा आश्वासन दिया गया कि उनका रास्ता पुलिया के साथ साथ बनाया जायेगा लेकिन जबसे पुलिया मे काम सुरु हुआ तबसे उनके आने जाने का रास्ता बंद हो गया है जिसके कारण स्थानीय लोगो की 200 बीघा से अधिक की कृषि भूमि प्रभावित हो रही है ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए बताया कि उक्त सड़क के संदर्भ में अतिक्रमण हटाने को लेकर वो कई बार उपजिलाधिकारी कोटद्वार से मिल चुके है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई
![]()
इस संबंध में जब स्थानीय विधायक वन मंत्री हरक सिंह रावत जी से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि वास्तव में ग्रामीणों के लिए रास्ते की समस्या है और वो व्यक्तिगत रूप से 2 बार मौका मुआयना करके आ चुके है मंत्री जी द्वारा ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया है कि वो शीघ्र ही इस समस्या का हल निकालेंगे उन्होंने बताया की वो स्थानीय लोगो से अपील करते है कि आपसी सहमति से अतिक्रमण हटायेे और इस समस्या का हल निकाले अन्यथा उन्हें प्रशासन की मदद से इस समस्या का समाधान निकालना होगा।

श्री सिद्धबली महोत्सव-2025 हेतु कोटद्वार पुलिस ने की तैयारियां शुरू
मां कालिंका मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने दिये जिलाधिकारी को निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों, उत्तराखण्ड राज्य में प्री SIR गतिविधियां शुरु
थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा तटों पर सुरक्षा एवं नशामुक्ति हेतु विशेष जागरूकता अभियान
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात में सरदार@ 150 यूनिटी मार्च कार्यक्रम में किया प्रतिभाग