ट्रांजिट कैंप पंतनगर में कोरोना मरीजों को नहीं मिल रही कोई सुविधा नाराज मरीजों ने हॉस्टल के बाहर किया धरना
रुद्रपुर: ट्रांजिट कैम्प पंतनगर में आये कोरोना मरीजों ने सुविधाएं न मिलने से नाराज होकर होस्टल के बाहर धरना शुरू कर दिया है। आरोप है की नोडल अधिकारी ने बिना कोई व्यवस्था किये पॉजिटीव मरीजो को होस्टल में शिफ्ट कर दिया, वही मामले को डीएम रंजना राजगुरु ने गंभीरता से लेते हुए, जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही है। ट्रांजिट कैम्प में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये गए रैपिड टेस्ट में करीब 100 लोग कोरोना पॉजिटीव आये थे जिसके बाद उन्हें पन्तनगर विश्वविद्यालय के विश्वेश्वरैया होस्टल में शिफ्ट किया गया था जहाँ कोई सुविधाएं ने मिलने से नाराज पॉजिटीव मरीजो ने हंगामा काटना शुरू कर दिया है मरीज़ो का आरोप है की उन्हें अच्छा खाना नही दिया जा रहा है साथ ही उनका कहना है की उनकी देख रेख के लिये कोई चिकित्सा कर्मी मौके पर नही है। बाथरूम और शौचालय साफ नहीं हैं। होस्टल के लिये वरिष्ठ क्षय रोग अधिकारी डॉ हरेंद्र मालिक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है लेकिन वो वहा से कल से नदारद है जिसको लेकर लोगो मे रोष देखा जा रहा है धरने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुच गयी है और पुलिस द्वारा लोगो को समझाने का प्रयास किया जा रहा है खबर लिखे जाने तक लोगों की नाराजगी बरकरार थी वही डीएम रंजना राजगुरू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए है उनका कहना है की लापरवाही किसी हालत में बर्दाश्त नही की जाएगी

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला