उत्तराखण्ड ट्रैफिक पुलिस में जल्दी 312 पदों के लिए खोली जाएगी भर्ती
देहरादून- अगर आप भी पुलिस की चैलेंजिंग जॉब के प्रति आकृष्ट हैं तो सरकार पुलिस में नयी भर्तियां निकालने जा रही है। दिनों दिन बढ़ते ट्रैफिक के दबाव के मद्देनज़र उत्तराखंड सरकार ने एक अहम् निर्णय लिया है सरकार अब उत्तराखंड में पहली बार ट्रैफिक पुलिस के लिए 312 पदों पर भर्ती खोलने जा रही है। यातायात निदेशक केवल खुराना बताते हैं कि स्वीकृत पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दरअसल सड़कों पर बढ़ते दबाव के चलते काफी समय से ट्रैफिक निदेशालय इस विषय पर मंथन कर रहा था इसी को लेकर अब सरकार ने ट्रैफिक की इस समस्या से निदान पाने के लिए एक अलग ढांचे के अनुसार भर्तियां किए जाने की तैयारी की जा रही है, जिस पर अब सरकार ने 312 पदों के लिए स्वीकृति दे दी है। इसमें इस्पेक्टर से लेकर आरक्षी तक के पदों पर भर्तियां की जानी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही ट्रैफिक निदेशालय के स्तर से इसको लेकर विज्ञप्ति जारी की जा सकती है।
आईये जानते हैं किन पदों पर निकालने जा रही सरकार भर्तियां—
1-वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ -02
2-सहायक तकनीकी विशेषज्ञ-06
3-उप निरीक्षक यातायात-98
4-आरक्षी यातायात -206

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज