उत्तराखंड पुलिस के 186 पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान कोरोना पॉजिटिव आये
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस में लगातार कोरोना संक्रमण का संकट गहराता जा रहा है। राज्य में अबतक 186 पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। हालांकि, उपचार के बाद 72 पुलिसकर्मी स्वस्थ होकर ड्यूटी पर लौट चुके हैं। सबसे अधिक हरिद्वार जिले में 50 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि नैनीताल में 49, उधम सिंह नगर में 32 और आईआरबी में 26 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। वहीं, उपचार के बाद स्वस्थ होने के मामले में हरिद्वार में 26, नैनीताल में 46 और उधम सिंह नगर में 19 पुलिसकर्मी ठीक हो चुके हैं। राहत की खबर ये है कि अभी तक किसी भी पुलिसकर्मी की राज्य कोरोना से मौत नहीं हुई है। राज्य में संवेदनशील स्थानों में ड्यूटी करने वाले 1,839 पुलिसकर्मियों को अब तक एहतियातन क्वारंटाइन किया गया है, जबकि इनमें से 1,521 पुलिसकर्मी तय समय अवधि पूरा कर ड्यूटी पर वापस लौट चुके हैं। राज्य में राज्य में क्वारंटाइन उल्लंघन मामले में अब तक 895 लोगों के खिलाफ डिजास्टर व महामारी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। राज्य में 601 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसमें सबसे अधिक हरिद्वार में 403 उधम सिंह नगर में 146 क्षेत्र सील किए गए हैं। प्रदेश भर में अबतक पुलिस एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट, डिजास्टर व महामारी एक्ट सहित अन्य धाराओं के अंतर्गत कुल 10 करोड़ 94 लाख 17 हजार 100 रुपए जुर्माना संयोजन शुल्क के रूप में वसूला जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण