नगर निगम में महापौर ने लहराया देश की आन ,बान और शान का प्रतीक तिरंगा
ऋषिकेश- कोरोना संकटकाल के चलते देशभर के साथ तीर्थ नगरी ऋषिकेश में भी आजादी का जश्न बेहद सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर शहर में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। जिसका प्रमुख केंद्र नगर निगम रहा निगम प्रांगण में महापौर अनिता ममगई.ने देश की आन बान और शान का प्रतीक तिरंगा लहराया। नगर निगम प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस सादगी के साथ मनाया गया। महापौर अनिता ममगाईं और मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने शहीद स्मारक पर शहीद स्तंभ और शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

इसके बाद यहां ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान महापौर ने देश की एकता और अखंडता का संकल्प दिलाते हुए कहा कि देश वर्तमान में कोरोना संक्रमण को देखते हुए विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है। प्रत्येक नागरिक को ऐसे समय में अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।अपने सम्बोधन में उन्होंने शहर की जनता से शारीरिक दूरी का पालन करने के साथ मास्क का प्रयोग करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम ऐसे समय में जन स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है। इस अवसर पर पार्षद लता तिवारी, रीना शर्मा, राधा रमोला, राकेश सिंह मियां, भगवान सिंह पवार, पर्यावरण विद विनोद जुगलान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने उपस्थिति का आभार जताया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण