एलओसी के पास लापता हुए हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी का शव बरामद, सेना ने परिजनों को दी सूचना
देहरादून- 8 जनवरी को नियंत्रण रेखा पर गस्त लगाते समय हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गए थे राजेन्द्र सिंह। मई में सेना ने किया था ‘बैटल केजुअल्टी’ घोषित। आज 15 अगस्त को राजेन्द्र सिंह की यूनिट ने उनकी पत्नी को फोन कर शव मिलने की जानकारी दी। उनका पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से रविवार सुबह चंडीगढ़ से दिल्ली भेजा जाएगा। वहां से शाम तक देहरादून पहुँचेगा। गढ़वाल राइफल पूर्व सैनिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल डी पी एस कठैत के मुताबित रविवार को कर्णप्रयाग से उनके माता पिता भी देहरादून पहुँच जाएंगे। 17 अगस्त को हरिद्वार में पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण