बहुमुखी प्रतिभा के धनी कद्दावर नेता श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने बहुमुखी प्रतिभा के धनी कद्दावर नेता श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुये कहा कि आज से एक वर्ष पूर्व एक अटल व्यक्तित्व विराट में विलीन हो गया था आज हम सब उस विराट व्यक्तित्व को भावभीनी श्रद्धांजलि समर्पित करते है। वे जब तक जिये राष्ट्र के लिये जिये। पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि अटल जी,
अटल थे, सबल थे और निर्बलों के बल थे, वे जिससे भी मिलते थे सहजता से उसके हृदय को छू लेते थे। अटल जी लोकसभा में हो या जन सभाओं में हो उनकी वाणी, उनकी विद्वता और उनकी नम्रता की त्रिवेणी समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को छू लेती थी। पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कवि हृदय भारत रत्न, सौम्य स्वभाव के धनी कद्दावर नेता श्री अटल जी को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये कहा कि सृजनशील, संस्कारशील और संवेदनशील अटल जी जाने से पहले अपनी कविताओं की ऐसी रोशनी और जोश दे गये जो इस देश को सदियों तक रोशन और जागृत बनाये रखेगा। वे कुशल संगठन कर्ता थे; प्रखर प्रवक्ता थे और सफल राजनेता थे। कितनी भी जटिल से जटिल समस्यायें हों या जटिल विषय हों उनका कवि हृदय सहजता से उन्हें सुलझा लेता था। उनका जीवन स्वयं के लिये नहीं बल्कि नये भारत के सृजन के लिये ही था। पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि आज अटल जी हमारे बीच नहीं हैं परन्तु उनके द्वारा रचित कवितायें वर्तमान और आगे आने वाली पीढ़ियों का हमेशा मार्गदर्शन करती रहेंगी। उनकी कविताओं में देशभक्ति, राष्ट्र निष्ठा और देश के प्रति प्रेम ओतप्रोत है, वे हमारे बीच नहीं हैं परन्तु उनके विचार हमेशा जीवंत बने रहेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण