जंगल में 15 वर्षीय हथिनी का शव मिलने से लैंसडौन वन प्रभाग में मचा हड़कंप
कोटद्वार: लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में एक मादा हाथी की मौत से वन विभाग में मचा हड़कंप हुआ है मामला कोटद्वार रेंज के सुखरौ बीट का है, जहां पर एक मादा हाथी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मादा हाथी का शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। हाथी के मौत की खबर जंगल में चारा पत्ती लेने गए स्थानीय लोगों के द्वारा कर्मियों को दी गई। जिसके बाद वन कर्मियों ने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी।
वन विभाग के अधिकारियों के बीच हाथी की मौत की खबर से हड़कंप मच हुआ है। वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक। मादा हाथी की मौत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई है। मादा हाथी का शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है.वहीं, समय रहते बीट कर्मचारी हाईटेंशन लाइन के नीचे उगे पेड़ों की कटिंग कर देते तो शायद यह घटना होने से टल जाती। हाथिनी की उम्र लगभग 15 साल की बतायी जा रही है। वन विभाग और डॉक्टर की टीम मौके पर पहुंच मादा हाथी के शव का पोस्टमार्टम कर रही है। विभाग का कहना है कि मादा हाथी की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। वन विभाग के एसडीओ गिरीश चंद बेलवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टा मादा हाथिनी की मौत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज