मुख्यमंत्री ने देहरादून की विभिन्न पेयजल योजनाओं के लिये दी रू. 238 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून- मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने जनपद देहरादून की विभिन्न पेयजल योजनाओं के लिये लगभग 238 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। जिन पेयजल येजनाओं के लिये मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है उनमें जनपद देहरादून की विश्व बैंक पोषित गुमानीवाला पेयजल योजना हेतु निर्माण कार्यों हेतु रूपये 16.50 करोड़ एवं संचालन व रखरखाव हेतु रूपये 4.81 करोड़, जीवनगढ़ पेयजल योजना के निर्माण कार्य हेतु रूपये 48.90 करोड़ एवं संचालन व रख रखाव हेतु रूपये 15.30 करोड़, ऋषिकेश देहात पेयजल योजना के निर्माण कार्यों हेतु रूपये 67.25 करोड़ एवं संचालन तथा रख-रखाव हेतु रूपये 15.00 करोड़, नत्थनपुर पेयजल योजना के निर्माण कार्यों के लिये रूपये 54.77 करोड़ एवं संचालन तथा रख-रखाव हेतु रूपये 15.85 करोड़ की धनराशि शामिल है।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल